Monday, February 26, 2018

क्यों किया ?

तुमने मुझसे यूँ ऐसा क्यों किया ।
मैंने तो हरपल तुमसे जीवन जिया ।।

अपना समझकर तुमको दिल दिया ।
बेवफाई हुई मेरे साथ दर्दे दिल लिया ।।

ख्वाबों का जहाँ मैंने तेरे नाम किया ।
बेल सी लिपट मुझे बेपनाह किया ।।

तुमसे प्यार बहुत हर पल मैंने है किया ।
तुमने प्यार करके दिल तोड़ दिया ।।

बेवफाई की सजा में दर्द लिख लिया ।
अकेलेपन में तन्हा हूँ ऐसा क्यूँ किया ।।

सत्येन दाधीच

Tuesday, February 20, 2018

कीमत विश्वास की

तुम्हें क्या हुआ जो हरकत की ये अनजानी ।
मुझे यो कहती थी हूँ सिर्फ तेरी दीवानी ।।

ये बताओ कौनसी बात तुम्हारी मैंने ना मानी ।
बुरा लगता है कि चल रही कुछ नई कहानी ।।

कहाँ रही कमी प्यार में जो ये मन में ठानी ।
मैंने तो बना रखा था मेरे दिल की तुम्हे रानी ।।

प्यार से इकरार से शुरू हुई थी कहानी ।
ये मोड़ आएगा कभी किसी ने ना जानी ।।

मेरे विश्वास की कीमत तुमने ना पहचानी ।
तोड़ दिल मेरा दिया उसने जो मेरी थी दीवानी ।।

सत्येन दाधीच
7425003500