Monday, January 18, 2016

संजय जोशी

संजय जोशी ..एक कुशल संगठनकर्ता ..संघ की योजना से राजनीति में.कुछ साल पहले भाजपा के संगठन महामंत्री..मैकनिकल इंजीनियर के रुप लेक्चरर के बाद प्रचारक .पहले गुजरात फिर कम आयु मतलब 38साल की आयु राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व..साधरण पाजमा ओर कुर्ता पहने वाले 53 वर्षीय संजय जोशी की सांगठनिक कुशलता गजब की है.. मोदी के साथ 1988 से साथ काम करने वाले जोशी का  शेखावाटी शहीद सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आने से राजनैतिक चर्चा दिल्ली तक जा रही है.जोशी व वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत संबध खराब होने की चर्चा प्रेस  में आती रहती है.पर संघ परिवार व भाजपा का एक धडा़ संजय जोशी की वापसी पर काम कर रहा है.देश भर में कार्यक्रम तय हो रहे है.शेखावाटी शहीद सम्मान समारोह के आयोजक की माने तो संजय जोशी भाजपा नेता डा.दशरथ सिंह के राजनैतिक गुरु माने जाते है.दशरथ सिंह के जन्म दिन पर संजस जोशी बुलाया गया.